स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के अंतिम तैयारियों की, की गयी समीक्षा, 23 अक्टूबर को मतदान

समस्तीपुर। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तहत 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा बुधवार 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में किया। उन्होंने संबंधित निर्वाचन कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, निर्वाचन सामग्री, मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, प्रशिक्षण, परिवहन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने, तथा कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




