पंच पति की हत्या से भड़का आक्रोश! NH-322 पर शव रखकर सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत रायपुर पंचायत स्थित वरूणा रसलपुर गांव में, बीते शाम शुक्रवार 30 अक्टूबर को, पंच पति की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में शनिवार 31 अक्टूबर के अहले सुबह ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने, घटना के विरोध में बरुणा चौक के पास एनएच-322 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा भी किया, और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद सरायरंजन पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग सड़क जाम छोड़ने को तैयार ही नही थे।
आपको बता दें कि, शुक्रवार 30 अक्टूबर की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने, 45 वर्षीय सुबोध राय को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद शनिवार 31 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा, और स्थानीय लोगों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर, एनएच-322 को पुरी तरह जाम कर दिया।
सड़क जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थानीय लोगों के बताना है कि, मृतक की बेटी की शादी महज एक महीने बाद होने वाली थी। इस बीच हुई इस घटना ने परिवार के लोगों को भारी सदमें में डाल दिया है। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गणमान्य लोग व जनप्रतिनियों के के द्वारा समझाने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।
वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार का बताना है कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहूत जल्द घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



