क्राईम

उजियारपुर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन! देशी पिस्टल और कट्टे के साथ दो युवकों की तस्वीर वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल!

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों दो युवकों का अवैध हथियारों के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस तस्वीर के बारे में बताया जा रहा है कि, यह वायरल तस्वीर करीब डेढ़ माह पुरानी है।

तस्वीर की स्थानीय स्तर पर पड़ताल करने पर यह जानकारी मिली कि, हथियार के वायरल हो रहे तस्वीर में दिख रहा दोनों युवक गांवपुर पंचायत के महेंद्र चौक कुम्हरटोली वार्ड 14 का है, तथा तस्वीर में दिखाई दे रहा युवक स्वर्गीय मोहम्मद अलीजान के पुत्र मोहम्मद सुल्तान तथा मोहम्मद हाफिज के पुत्र मोहम्मद छोटू बताए जा रहे हैं।

वायरल तस्वीर में दोनों युवक कथित रूप से देशी पिस्तौल और देशी कट्टा के साथ नजर आ रहे हैं। यदि तस्वीर और उसकी पहचान सही पाई जाती है, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। तस्वीर के वायरल होने के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी तत्वों में पुलिस का भय कम होता जा रहा है। हालांकि, वायरल तस्वीर की सत्यता और उसमें दिख रहे हथियारों की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

इसी बीच, एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि, थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की अपेक्षा अन्य कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी अवैध हथियारों के साथ युवकों के फोटो और वीडियो वायरल हुए थे, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना में कार्रवाई को लेकर पक्षपात और अनियमितता बरती जाती है। इन आरोपों के समर्थन में फिलहाल कोई आधिकारिक या स्वतंत्र रूप से सत्यापित साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।

अब सवाल यह है कि यदि वायरल तस्वीर वास्तविक है, तो क्या पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर इसकी जांच करेगी? क्या तस्वीर में दिख रहे युवकों और कथित हथियारों की सत्यता की जांच होगी? और यदि हथियार अवैध पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button