क्राईम

डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, स्थानीय दुकानदारों व लोगों से किया पुछताछ

उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के धमुआं चौक के पास, शनिवार 05 सितम्बर की देर शाम दूध कारोबारी संजीव पासवान को गोली मारकर घायल किए जाने की सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने शनिवार की देर रात ही घटनास्थल का निरीक्षण किया।

डीएसपी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही आसपास के स्थानीय दुकानदारों से भी पूछताछ किया। इस दौरान डीएसपी ने दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया, साथ ही घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और बदमाशों के आने-जाने के रास्ते की भी जानकारी ली गई।

आपको बता दें कि, धमुआं चौक से करीब 500 मीटर पहले बदमाशों ने दूध कारोबारी संजीव पासवान को गोली मार दिया था, तथा घटना के बाद बाईक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए थे।

पुलिस अब बदमाशों की पहचान, घटना के कारण और गोलीबारी में इस्तेमाल बाइक का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने की कोशिश कर रही है। फिलहाल गोलीबारी की इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि स्थानीय लोग दबे जुबान से यह भी आपस मे बात करते देखे गये की, उजियारपुर पुलिस इस घटना के बारे में कुछ भी पता नही कर पाएगी, और एफआईआर करने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी। वर्तमान समय में धमुआं चौक व आसपास के लोग इस घटना के बाद से काफी भयभीत दिखाई दे रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button