कामधेनु NXT के सेमिनार में सैकड़ों राजमिस्त्रियों का सम्मान, मां अम्बे ट्रेडर्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के उत्पादों की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के बालाजी चौक स्थित, मां अम्बे ट्रेडर्स परिसर में, भारत की प्रतिष्ठित स्टील कंपनी कामधेनु NXT की ओर से विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां अम्बे ट्रेडर्स से जुड़े बड़ी संख्या में ठेकेदार, राजमिस्त्री एवं निर्माण कार्य से जुड़े कारीगरों ने भाग लिया।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों एवं राजमिस्त्रियों को कामधेनु NXT स्टील की गुणवत्ता, विशेषताओं एवं निर्माण कार्य में इसके उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने, मौजूद लोगों को स्टील की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में मजबूत एवं टिकाऊ सामग्री के महत्व के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दिया।
कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों राजमिस्त्रियों को कंपनी की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले राजमिस्त्रियों में मोहम्मद नईम, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद सितारे, मोहम्मद शहबाज, दिलीप महतो, मोहम्मद क्य्यूम नदाफ, जटहू पासवान, अजीत दास, अखिलेश दास सहित बड़ी संख्या में राजमिस्त्री शामिल थे।
इस दौरान कामधेनु NXT कंपनी की ओर से मौजूद कर्मी मनीष सिंह, संतोष यादव एवं सुधीर साह ने, सेमिनार में उपस्थित ठेकेदारों एवं राजमिस्त्रियों को कंपनी के उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण स्टील के महत्व, उत्पाद की विशेषताओं तथा मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए बेहतर सामग्री के चयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्माण क्षेत्र में राजमिस्त्रियों एवं ठेकेदारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। किसी भी भवन की मजबूती और टिकाऊपन में निर्माण सामग्री के साथ-साथ राजमिस्त्रियों की तकनीकी समझ एवं अनुभव का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान मां अम्बे ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सह कामधेनु स्टील के डीलर अनिल कुमार राय ने, सेमिनार में शामिल सभी ठेकेदारों, राजमिस्त्रियों एवं अन्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मां अम्बे ट्रेडर्स हमेशा से अपने ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करता रहा है। ग्राहकों एवं निर्माण कार्य से जुड़े कारीगरों का विश्वास ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है, और आगे भी इसी विश्वास को बनाए रखने के लिए बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी ठेकेदारों एवं राजमिस्त्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन के माध्यम से निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बेहतर समन्वय और संबंध बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किए गए राजमिस्त्रियों ने, कंपनी एवं मां अम्बे ट्रेडर्स के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पिंटू राय, अजय राय, राजशेखर राय, उमेश सहनी, कैलाश सहनी, मुखलाल सहनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।