दुर्घटना/हादसा

बंद घर में लगी आग, 15-20 हजार की संपत्ति जलकर राख, अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू

समस्तीपुर। जिले के वैनी थाना अंतर्गत पूसारोड बाजार स्थित भारत इमरजेंसी हॉस्पिटल के समीप, मंगलवार 20 अक्टूबर की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक एक घर में आग लग गई। आग भूषण तिवारी के पुत्र चंदन कुमार तिवारी के घर में लगी थी। इस घटना में घर में रखे करीब 15-20 का सामान जलकर राख हो गया।

घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर वैनी थाने की अग्निशमन टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मकान मालिक चंदन कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के समय घर बंद था। आग लगने से घर में रखा कुछ सामान जल गया। जिसकी कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये होगी। वहीं वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी का बताना है कि, आग लगने की सुचना पर थाने की अग्निशमन की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया है।  पिड़ित के तरफ से कोई जानकारी नही दी गयी है। जानकारी मिलने के बाद विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button