प्रदर्शन

आरोपित शिक्षक की गिरफ़्तारी नहीं होने से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने एसएच-322 किया जाम! पुलिस के द्वारा आरोपित शिक्षक की 48 घंटों में गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर सड़क जाम समाप्त

समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवती की हुई मौत के आरोपित शिक्षक की घटना के 17 दिनों बाद भी गिरफ्तारी नही होने से नाराज दिवंगत युवती के परिजन व ग्रामीणों ने सरैया हाई स्कूल के निकट NH–322 को घंटों जाम कर दिया, तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारे लगाने लगे। सड़क जाम कर रहे लोग इस घटना के आरोपित शिक्षक को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण एसएच-322 पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी, तथा गाड़ियों का परिचालन अस्त व्यस्त हो गया। जिससे चालन-परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

इस सड़क जाम आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे स्थानीय समाजसेवी सह पुर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि, पुलिस प्रशासन आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार करने में थोड़ा सा भी दिलचस्पी नही ले रहा है। उन्होंने इस दौरान यह भी आशंका जताया कि, शायद पुलिस प्रशासन इस मामले की लीपापोती के प्रयास में है। इस दौरान उन्होंने य। चेतावनी भी दिया कि, अगर जल्द से जल्द आरोपित शिक्षक की गिरफ़्तारी नहीं होती है तो, हाथों में कटोरा लेकर न्याय की भीख यात्रा निकाली जाएगी और साथ ही इस मामले को लेकर सरायरंजन थाने का घेराव भी किया जाएगा।

इस दौरान समाजसेवी संजीव कुमार ने यह भी कहा कि, “यही घटना किसी संभ्रांत परिवार के साथ होती तो पुलिस 24 घंटे में आरोपित को गिरफ़्तार कर लेती, लेकिन पीड़ित एक गरीब परिवार से है, इसलिए प्रशासन आंख मिचौली का खेल, खेल रही है।”

वहीं राकेश कुमार ईश्शर ने कहा कि, अपराधी का कोई जाति-धर्म नहीं होता है, और अपराध पर पर्दा डालने वाला भी उतना ही बड़ा अपराधी होता है, जितना अपराध करने वाला।  वहीं प्रभाष कुमार ईश्शर ने भी आरोपित शिक्षक की गिरफ़्तारी नही होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

उधर एसएच जाम की सुचना मिलने पर जाम स्थल पर पहुंचे हलई थाना एवं सरायरंजन थाना के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार,  ASI रविकांत कुमार रवि ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी 48 घंटे में करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सड़क जाम समाप्त करवाया जा सका।

इस दौरान मौके पर विक्रांत कुमार, रंजीत साहनी, महेश्वर सहनी, पवन कुमार पटेल, लालबाबू पटेल, किशन राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button