बिहार पुलिस

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में बाप बेटा सहित तीन गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को दिया गया था अंजाम

दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवींद्र मांझी, उसके नाबालिग सहयोगी तथा आरोपी के पिता जामुन मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पीड़िता की मां के आवेदन के अनुसार, 22 सितंबर को स्कूल से लौटते समय, प्रवींद्र मांझी उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया, तथा इस दौरान रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। अगले दिन छात्रा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मिली, जहां जीआरपी ने आरोपी को भी हिरासत में लिया था।

पिड़िता के परिजन ने थाना को दिए आवेदन मे बताया है कि, विद्यालय से घर लौटने के बाद घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी के पिता ने उन्हें मुकदमा करने पर धमकी दी। हालांकि 25 सितंबर को आवेदन मिलने के बाद बिरौल थाना में घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली गई, तथा आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया।

वहीं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि, आरोपी और उसके सहयोगी के साथ जामुन मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button