राजनिति

भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था और हॉल्डिंग टैक्स के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान

समस्तीपुर। भाकपा(माले) समस्तीपुर जिला कमिटी की बैठक गुरुवार 09 जुलाई को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में राज्य कमिटी सदस्य ललन कुमार की अध्यक्षता एवं जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार के संचालन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं नंदकिशोर प्रसाद, आर.एन. ठाकुर और प्रेम सिंह गहलावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने, केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का कब्जा हो गया है और शिक्षा का लगातार बाजारीकरण किया जा रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य संकट में है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बचाने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति भाकपा(माले) की एकजुटता जताई।

धीरेंद्र झा ने बिहार सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में हॉल्डिंग टैक्स सहित विभिन्न कर लगाने के फैसले को जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाकपा(माले) इस निर्णय के खिलाफ पूरे राज्य में व्यापक जनआंदोलन चलाएगी।

बैठक में केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश ने कहा कि जिले की सभी दलित एवं गरीब बस्तियों के नियमितीकरण, टोले तक पहुंच पथ के निर्माण तथा गरीबों की घरारी बचाने के मुद्दे पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेग्रामस के माध्यम से जिले में एक लाख ग्रामीण गरीबों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

बैठक को जिला कमिटी सदस्य अजय कुमार, महावीर पौदार, दिनेश कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, रौशन कुमार, रामचंद्र पासवान, रंजीत राम, जयंत कुमार, महेश कुमार, अनिल कुमार चौधरी, मो. दुलारे, राम विनय पासवान, समीम मंसूरी समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button