बिहार पुलिस

लहेरियासराय थाना के नये थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार लाइन हाजिर

दरभंगा। लहेरियासराय थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी चंद्रकांत गौरी को लहेरियासराय थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, थाना के पूर्व थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

चंद्रकांत गौरी इससे पूर्व समस्तीपुर नगर थाना के थानाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। लहेरियासराय थाना का थानाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तत्परता से काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button