आंधी-तूफान में बरगद का पेड़ गिरा, तीन बच्चियों की मौत! 24 घंटे में परिजनों को मिला चार-चार लाख का मुआवजा

विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबेदौलिया में आंधी-तूफान के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना 24 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे की बताई गई है। मृतकों में सपना कुमारी (10), पायल कुमारी (11) और गुलनाज खातून (10) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम ने घटना की स्थिति पर निगरानी रखते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
जिला प्रशासन के अनुसार, आपदा प्रबंधन के निर्धारित प्रावधानों के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान का भुगतान घटना के 24 घंटे के अंदर कर दिया गया है।
घटना से इलाके में शोक का माहौल है। जिला प्रशासन ने तीनों बच्चों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।




