बलभद्रपुर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, उजियारपुर को हराकर फाइनल मैच किया अपने नाम

समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के गावपुर पंचायत स्थित बलभद्रपुर गांव में आयोजित, क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार 14 जुलाई को, बलभद्रपुर और उजियारपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में बलभद्रपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उजियारपुर को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद के सौजन्य से किया गया। समापन समारोह में उन्होंने विजेता टीम बलभद्रपुर को ट्रॉफी के साथ 2 हजार रूपए नकद पुरस्कार की राशि तथा उपविजेता उजियारपुर की टीम को ट्रॉफी के साथ 1 हजार रूपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अब्दुल्लाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बलभद्रपुर टीम की कप्तानी जीशान ने की। टीम के साजन, जीशान, दस्तगीर, अब्दुल्लाह और मनीष ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं उजियारपुर टीम की कप्तानी प्रवीण ने संभाली। टीम के किशन, प्रवीण, सिल्टू और बुलेट ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मुकाबले में एमडी सिक्कू एवं नाज़ बाबू ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि पूरे मैच की आकर्षक कमेंट्री अंग्रेजी शिक्षक सलीम सर ने की। समापन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के नियमित आयोजन की उम्मीद जताई।