बिहार पुलिस

सरायरंजन थानाध्यक्ष ने हासिल की बड़ी कामयाबी, गोलीकांड के घटना में संलिप्त 2 बदमाशों को 24 घंटों में किया गिरफ्तार, एसडीपीओ सदर-01 ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र में राज दरबार होटल के मालिक, अभिनंदन कुमार राय को गोली मारकर जख्मी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए, दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ निवासी विजय झा के पुत्र केशव झा तथा झखड़ा निवासी राजकुमार झा के पुत्र निशांत राज के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर-01 समस्तीपुर सतीश सुमन ने, शनिवार 24 अक्टूबर को, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दिया। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, एसडीपीओ सदर 01 समस्तीपुर सतीश सुमन ने बताया कि, 22 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे, दो बाईक पर सवार चार की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने, राज दरबार होटल के मालिक हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा गांव निवासी, अभिनंदन कुमार राय पर गोलीबारी कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, अंचल पुलिस निरीक्षक मुफ्फसिल के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। गठित टीम के द्वारा घटना के उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने इस घटना में संलिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।


इस कार्रवाई में ताजपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सरायरंजन थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत रवि तथा सरायरंजन थाने के सशस्त्र बल शामिल थे। हालांकि इस दौरान घटना से संबंधित मुख्य कारण सामने नही आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button