एक माह बाद भी हनुमान मंदिर चोरीकांड का उद्भेदन नहीं! चांदी की मूर्तियों की बरामदगी का इंतजार! क्या कर रही है उजियारपुर थाने की पुलिस ?

समस्तीपुर। उजियारपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियां, और चढ़ावे के रुपये के चोरी होने की घटना को, आज सोमवार 19 अक्टूबर को एक माह पूरा हो चुका है। बावजूद अब तक इस मामले के उद्भेदन और चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी को लेकर, उजियारपुर थाने की पुलिस पुरी तरह सुस्त दिख रही है।
इस चोरी की घटना से संबंधित आवेदन थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराते समय स्थानीय लोगों को यह उम्मीद थी कि, उजियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं के प्रति संवेदनशील होंगे, लेकिन थानाध्यक्ष की सुस्ती को देखकर ऐसा संभव होता नही दिख रहा है।
आपको बता दें कि उजियारपुर बाजार स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी, उमाशंकर दास उर्फ लालबाबा ने उजियारपुर थाना को आवेदन देकर बताया था कि, 19 सितंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे, जब वह मंदिर के अंदर से बाहर निकले थे, उस समय मंदिर परिसर में तीन लोग बैठे हुए थे। कुछ देर बाद मंदिर के अंदर पहुंचने पर, मंदिर में रखा चांदी की गणेशजी और लक्ष्मीजी की मूर्तियां गायब थीं। जिन मुर्तियों का वजन पुजारी ने करीब 30 भरी बताया था, साथ ही हनुमान जी के सामने रखे चढ़ावे के 1100 रुपये गायब होने की बात भी कही थी। पुजारी ने अपनी शिकायत में कुछ लोगों पर संदेह भी जताया था।
उनका आरोप था कि, जब इस संबंध में आरोपित से पुछताछ की गयी तो, आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की, तथा मंदिर परिसर सहित उन्हें बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी।
जबकि आज सोमवार 19 अक्टूबर को इस घटना का एक माह का समय पुरा हो चुका है, लेकिन अभी तक उजियारपुर पुलिस इस मामले में ना तो चोरी गयी मूर्तियों को बरामद कर पायी है, और ना ही चोरों का पता लगाने में ही सफल हो पायी है, गिरफ्तार करना तो बहूत दुर की बात है।
आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना के पुराने भवन के आसपास भी पिछले वर्ष 2025 और 2026 के शुरूआती माह में, पुरे उजियारपुर बाजार में करीब 1 दर्जन के आसपास दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई थी, लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार भी एक भी घटना का सफल उद्भेदन नही कर पाए थे।
हालांकि इसी वर्ष बीते दिनों उजियारपुर थाना के पुर्व थानाध्यक्ष अजीत कुमार के लाईन हाजिर होने के बाद, पुलिस ईंस्पेक्टर शिव कुमार यादव ने उजियारपुर थानाध्यक्ष के रूप में कमान संभाला। जिसके बाद क्षेत्रवासियों के बीच यह आस जगी थी कि, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल होगी, लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नही हुआ।
पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई जिसका उद्भेदन आज तक नही हुआ, और आज भी वही हाल है। अब देखना यह है कि उजियारपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव इस मामले का उद्भेदन कब तक कर पाते हैं, और चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी, और चोरों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।
हालांकि इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव का बताना है कि, मामले की जांच जारी है। कुछ इनपुट मिला है। बहूत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।




