क्राईम

सिमरी बाईपास पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित सिमरी बाईपास पर रविवार 28 जून को एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सिमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 65-70 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि, विगत कुछ दिनों से मृतक अक्सर इसी क्षेत्र में घुमता हुआ देखा जा रहा थ्। देखने से इसकी मानसिक स्थिति सही नही लग रही थी।
मृतक केवल लुंगी पहने हुए था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं।

सिमरी थाने की पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों, थानों तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों में सूचना भेज रही है। पहचान होने तक शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि परिजन या परिचित व्यक्ति आगे आकर उसकी पहचान कर सकें।

पुलिस इस मामले की जांच हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से कर रही है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे मृतक की गतिविधियों और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी मिल सके।

सिमरी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी का कोई बुजुर्ग परिजन लापता है या तस्वीर व हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो, तो वे सिमरी थाना के मोबाइल नंबर 9031827339 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button