दुर्घटना/हादसा

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत! जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के अमित कुमार (20) और रमोल निवासी मोहम्मद अरमान (31) के रूप में हुई है।

हादसे में अरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों शवों का गुरुवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बताया गया कि अमित अपने पिता के हाल ही में हुए निधन के बाद परिवार का एकमात्र सहारा थे, जबकि अरमान हैदराबाद में टाइल्स लगाने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और मोहर्रम पर घर आए थे।

कमतौल थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button