स्कुटी सवार युवक-युवती से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबासेपुरा पंचायत से, स्कूटी सवार एक युवक व युवती के साथ कथित बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूटी सवार एक युवक के साथ, कुछ लोगों की भीड़ द्वारा बीच सड़क पर घेरकर कथित तौर पर गाली-गलौज, और दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा रहा है।

वायरल हो रहे इस विडियो के संबंध बताया जा रहा है कि, जिस समय उक्त युवक के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था, उस समय मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, ईलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी लोगों को, कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि, यदि वायरल हो रहा वीडियो सही पाया जाता है, और जांच में मौके पर मौजूद लोगों पर लगने वाले आरोप सही पाए जाते हैं, तो इस घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं इस संबंध में साईबर एसडीपीओ सह प्रभारी एसडीपीओ सदर-1 दुर्गेश दीपक ने बताया कि, वायरल विडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है, विडियो सत्यापन के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।




