ट्रक की ठोकर से घायल दुकानदार की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर। रोसड़ा थाना अंतर्गत बड़ी दुर्गा स्थान के समीप, शुक्रवार 30 अक्टूबर की रात ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल एक दुकानदार की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के नायक टोला निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में की गई है। घायल श्रवण कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार बड़ी दुर्गा स्थान के समीप चाय नाश्ते की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की रात दुकान के पास सड़क किनारे खड़े होकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने, उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल श्रवण को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घायल व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। परिजन घायल व्यक्ति को समस्तीपुर लेकर जा ही रहे थे कि, रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
युवक की मौत की सुचना स्थानीय लोगों ने रोसड़ा थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है।



