बिहार पुलिस

प्राॅपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार! हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी किया गया बरामद।

समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जिनियां पुल के निकट हुई पॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त व उसके एक सहयोगी को हलई थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से हलई पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल, मोटरसाइकिल तथा नगद राशि भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पुर्व से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हलई थाना क्षेत्र के इन्द्रवारा गांव निवासी, राजकुमार राय के पुत्र बिट्टू कुमार तथा बाजिदपुर करनैल गांव निवासी, चंदु सहनी के पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

इस संबंध में पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी, गणेश सहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या दर्जनियां पुल के आसपास कर दी गई थी। इस मामले में ताजपुर थाना कांड संख्या-29/26 दर्ज किया गया था, जिसमें बिट्टू कुमार सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से बिट्टू कुमार फरार चल रहा था।

इसके अलावा बीते 16 मई 2026 की रात भी हलई थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायण गांव में आयोजित, महायज्ञ मेले के दौरान भी बिट्टू कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस मामले में भी हलई थाना में कांड संख्या-86/26 दर्ज की गयी थी। इस घटना में भी बिट्टू कुमार वांछित था।

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। इसी क्रम में 25 जुलाई 2026 को हलई थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, वांछित अपराधी बिट्टू कुमार अपने सहयोगी अंशु कुमार के साथ वाजितपुर करनैल स्थित चौर के एक पोखर के पास मचान पर मौजूद है।

सूचना के आधार पर एसआईटी ने छापेमारी कर बिट्टू कुमार एवं उसके सहयोगी अंशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बिट्टू कुमार के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और दो हजार रुपये नगद बरामद हुए। वहीं अंशु कुमार के पास से एक लोडेड मैगजीन, छह जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि, पूछताछ एवं अनुसंधान के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि, बिट्टू कुमार के पास से बरामद पिस्टल का उपयोग गणेश सहनी की हत्या में किया गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस को हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बिट्टू कुमार के विरुद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट, हत्या तथा फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व हलई थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार ने किया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक नितुन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक योगेंद्र सिंह, सिपाही पप्पू कुमार, सिपाही अविनाश कुमार तथा हलई थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button