स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए, मोबाइल रिकवरी टीम की नंबर वन पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक ऋचा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

दलसिंहसराय/समस्तीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ऋचा सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए डीएसपी दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा व एसडीएम दलसिंहसराय किशन कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया, तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक सरकारी कॉलेज परिसर में 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में, पुलिस प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में, पुलिस अवर निरीक्षक ऋचा सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस दौरान एसडीएम किशन कुमार ने कहा कि, पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और आम लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बेहद महत्वपूर्ण है, और पुलिस अवर निरीक्षक ऋचा सिंह ने अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, तथा पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाया है। जिसके कारण उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

सम्मान मिलने के बाद पुलिस अवर निरीक्षक ऋचा सिंह ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि, पुलिस सेवा में जनता का विश्वास कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। इसलिए वह एक पुलिसकर्मी के रूप में हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का सदा प्रयास करती रहेगी।
डीएसपी दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि, ऐसे सम्मान से पुलिस पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ता है। जिसके कारण वह अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित होते हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऋचा सिंह को मिले इस सम्मान की स्थानीय स्तर पर भी काफी सराहना की जा रही है। आपको बता दें कि, दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ॠचा सिंह जिला की ऐसी पहली महिला पुलिस पदाधिकारी हैं, जिन्होंने मोबाईल रिकवरी टीम प्रभारी के रूप में बीते 06 माह में सबसे ज्यादा मोबाईल रिकवर कर उसके मालिक को सुपुर्द किया है।



