मुसरीघरारी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में तारीखों का विरोधाभास, कांड दर्ज होने से चार दिन पहले गिरफ्तारी का दावा

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी, प्रेस विज्ञप्ति में दर्ज घटनाक्रम को लेकर, तारीखों का विरोधाभास सामने आया है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के नाम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में, सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो से संबंधित मुसरीघरारी थाना कांड संख्या-159/26, दिनांक 24.09.2026 का उल्लेख किया गया है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कांड में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी 20.09.2026 को ही कर ली गई थी। जबकि इसी कांड में दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी 25.09.2026 को किए जाने की बात कही गई है।
यहीं प्रेस विज्ञप्ति में सवाल खड़ा होता है। यदि कांड संख्या-159/26 दिनांक 24 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था, तो उसी कांड में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी 20 सितंबर 2026, यानी प्राथमिकी दर्ज होने से चार दिन पहले कैसे हो गई?
हालांकि यहां यह भी संभव है कि, प्रेस विज्ञप्ति तैयार करने के दौरान तारीख में टंकण संबंधी त्रुटि हुई हो! हालांकि इससे संबंधित सुचना पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को Whatsapp के माध्यम से देने के कुछ देर बाद ही, दोपहर के 01:26 बजे ग्रूप में डाला गया पीडीएफ प्रेस विज्ञप्ति डिलीट कर, तिथि में सुधार करते हुए पुनः 02:55 बजे नयी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी। वहीं साईबर एसडीपीओ सह प्रभारी एसडीपीओ सदर- 1 दुर्गेश दीपक ने इसे टाइपिंग एरर बताया है।




