समस्या

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर लगा रहा महाजाम, जाम में फंसा दिखा जिलाधिकारी समस्तीपुर का वाहन

समस्तीपुर। समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर सोमवार 26 जुलाई को भीषण जाम लग गया। इस जाम के कारण पटेल गोलंबर से मथुरापुर घाट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, इस महाजाम में समस्तीपुर जिलाधिकारी का वाहन भी फंसा नजर आया।

इस महाजाम के कारण दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहन भी घंटों सड़क पर रेंगते नजर आए। इस दौरान सफर कर रहे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने की काफी जल्दी दिख रही थी, लेकिन जाम की विवशता उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। यातायात बाधित रहने से आम राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

हालांकि जिलाधिकारी का वाहन जाम में फंसने की तस्वीर ने मुख्य पथ पर यातायात व्यवस्था की स्थिति को पुरी तरह सामने ला दिया। जिले के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर घंटों तक आवागमन प्रभावित रहने से यातायात प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, जाम लगने के कारणों और यातायात सुचारु कराने के लिए की गई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button