बिहार पुलिस

सुबोध राय हत्याकांड के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र में पंच पति सुबोध राय की गोली मारकर हत्या के बाद, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर सरायरंजन थाना पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च बरुणा चौक से शुरू होकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए रायपुर पुल पर जाकर समाप्त हुआ।

इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button