क्राईम

अवैध हथियार व तीन बाईक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जांच जारी

समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोरवा चौर स्थित अंडा फार्म के पास से, ताजपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार 20 अक्टूबर को, स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से, दो युवकों को एक रिवॉल्वर और तीन बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा रायटोली निवासी, अमरनाथ ठाकुर के पुत्र आदर्श कुमार तथा मोरवाडीह निवासी अजित कुमार मिश्रा के पुत्र बमबम कुमार के रूप में की गयी है।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक का बताना है कि, गश्ती के दौरान ताजपुर पुलिस को सुचना मिली कि, ताजपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोरवा चौड़ स्थित अंडा फार्म के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हैं। सुचना मिलने के बाद गश्ती पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, और मौके पर खड़े युवकों से पुछताछ शुरू कर दिया।

पुछताछ के क्रम मे ही जब उनलोगों की तलाशी ली गयी तो, उसके पास से एक अवैध रिवॉल्वर पाया गया। जिसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। इस दौरान मौके से तीन बाईक भी जप्त किया गया है, साथ ही मौके से फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

छापेमारी दल में ताजपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, गश्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक योगेश कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button