बिहार पुलिस
ऑपरेशन मुस्कान: दरभंगा पुलिस ने बरामद मोबाइल वास्तविक धारक को सौंपा

दरभंगा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने से परेशान धारक को राहत मिली। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।




