राजनिति

शिक्षा सुधार और पुरानी पेंशन लागू कराना प्राथमिकता: आदित्य झा

दरभंगा/समस्तीपुर: बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी आदित्य कुमार झा ने,  प्रेस वार्ता कर अपना चुनावी एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार और बिहार से प्रतिभा पलायन रोकने को प्राथमिकता बताया।

श्री झा ने निजी स्कूलों में हर साल किताबें बदलने से अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर चिंता जताई। उन्होंने शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कराने, सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने, दूर-दराज के क्षेत्रों में तबादले की समस्या दूर करने और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की बात कही।

अपनी शैक्षणिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि, दसवीं में असफल होने के बाद उन्होंने मेहनत से सफलता हासिल की और सीए, कॉस्ट अकाउंटेंट तथा कंपनी सेक्रेटरी की योग्यता प्राप्त की। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से जाति-धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्यता एवं विजन के आधार पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपना क्रमांक 15 बताते हुए प्रथम वरीयता का वोट देने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button