बिहार पुलिस

पुलिस अवर निरीक्षक ऋचा सिंह ने 316 लीटर विदेशी शराब के साथ, शराब धंधेबाज को भी किया गिरफ्तार

समस्तीपुर। जिले में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए, दलसिंहसराय थाने में तैनात मोबाइल रिकवरी टीम की प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक ॠचा सिंह ने, थाना क्षेत्र के बमैया हरलाल डीह गांव में छापामारी कर, 316.065 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंडित टोल टभका गांव निवासी, रामचंद्र पासवान के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गयी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर द्वारा जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दलसिंहसराय पुलिस को सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के बमैया हरलाल डीह गांव में चोरी चुपके विदेशी शराब का धंधा किया जा रहा है।

सुचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस बमैया हरलाल गांव पहुंच विदेशी शराब के साथ शराब धंधेबाज हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज से पुछताछ के साथ ही अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट- अरविन्द कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button