सामान्य खबरें

समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक आमसभा की गयी आयोजित, लगातार चौथे वर्ष लाभ में रहा समस्तीपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक

समस्तीपुर। समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक आमसभा, रविवार 27 सितम्बर को मोहनपुर के एक निजि विवाह भवन में आयोजित की गयी। आमसभा का उद्घाटन, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां दरभंगा प्रमंडल मोहम्मद निसार अहमद ने, सहकारिता ध्वज फहराकर किया। इस आमसभा के दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया, जबकि प्रगति प्रतिवेदन प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैयरमैन विनोद कुमार राय ने बताया कि, पिछले तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी कोऑपरेटिव बैंक लगातार चौथे वर्ष भी लाभ में रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 65.81 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। पूर्व की हानियों के समायोजन के बाद 642.69 लाख रुपये की संचित राशि, 851.78 लाख रुपये की आरक्षित निधि तथा 20.52 करोड़ रुपये का नेटवर्थ दर्ज किया गया है।

आमसभा में उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक राम कलेवर प्रसाद सिंह, राम कुमार यादव, राम कुमार झा, श्याम सुन्दर प्रसाद, रंजन पासवान, निदेशिका अनिता देवी, प्रभा कुमारी, अंजू देवी, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक लेखा मनीष कुमार वर्मा, स्थापना प्रभारी सह ऋण पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी, शाखा प्रभारी ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य, राम बिनेश दास, शंकर कुमार सिंह, चन्द्रशेखर कुमार, केशव कुमार, पैक्स अध्यक्ष श्याम कुमार उर्फ प्रवीण कुमार, अनिश साह, संजीव कुमार सुमन, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, अनंत कुशवाहा, मोहम्मद परवेज आलम, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षगण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button