सामान्य खबरें
ज्ञान प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

समस्तीपुर। स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को जिला गंगा समिति व जिला प्रशासन की ओर से महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर में ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें चित्रकला, क्विज, स्लोगन व निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता का संदेश दिया। क्विज में शिवानी कुमारी प्रथम, खुशी द्वितीय और मारफा फातिमा तृतीय रहीं।
युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।



