शिक्षा

गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की नई शाखा के भवन निर्माण का भूमिपूजन संपन्न,

कल्याणपुर। गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छठे शाखा एवं गुरुकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पांचवें शाखा के विद्यालय भवन निर्माण को लेकर, बुधवार 19 अगस्त 2026 को कल्याणपुर बस्ती मदुदावाद में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक जनार्दन चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में गुरुकुल साइंस कोचिंग के मिनेश सर, गुरुकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल दादपुर समस्तीपुर शाखा के प्राचार्य नीरज झा, मलकलीपुर विद्यापति शाखा के प्राचार्य मनोज झा, पतैली शाखा के उप प्राचार्य रवि रंजन, शिक्षाविद् शंभु कुमार पांडेय, मॉडर्न साइंस कोचिंग के ए. कुमार, होली मिशन के निदेशक धर्मेश रंजन, न्यू टेक्नोमिशन के निदेशक मुकुंद सर भौतिकी के शिक्षक अभय कुमार, नीरज भारद्वाज तथा प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ अभय सिंह के अलावे जिला के चर्चित व्यवसायी बद्री गोयनका, दलसिंहसराय प्रखंड प्रमुख संजीव सिंह कुशवाहा, मोहिउद्दीननगर विधानसभा से माकपा के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड मनोज कुमार सुनील, विद्यानिकेतन के निदेशक आर.के. सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के निदेशक एवं प्राचार्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में गुरुकुल के विभिन्न शाखाओं के भू-दाताओं एवं शुभचिंतकों की भी विशेष उपस्थिति रही। विद्यापति शाखा के भू-दाता अमन सिंह तथा पतैली शाखा के भू-दाता मुनीश कुमार मुन्ना सहित गुरुकुल की सभी शाखाओं के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी उपस्थिति से आयोजन को भव्य बनाया।

गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन सौरभ चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, शुभचिंतकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की नई शाखा का निर्माण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button