18 सूत्री मांगों को लेकर उजियारपुर प्रखंड कार्यालय पर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन बीडीओ संजीव कुमार के आश्वासन पर समाप्त, बीडीओ व बीपीआरओ की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

उजियारपुर। भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का 18 सूत्री मांगों को लेकर, गुरूवार 13 अगस्त से चल रहा दो दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार 14 अगस्त को बीडीओ उजियारपुर संजीव कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। बीडीओ ने आंदोलनकारियों की सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं, जिन मांगों का संबंध अन्य विभागों से है, उनके संबंध में संबंधित वरीय पदाधिकारियों से पत्राचार करने का भी आश्वासन दिया।

सत्याग्रह के दौरान आंदोलनकारियों ने भूमिहीनों को वासगीत जमीन उपलब्ध कराने, आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने, गरीबों के राशन कार्ड से नाम काटने पर रोक लगाने, मजदूरों को अधिक दिनों तक रोजगार एवं उचित मजदूरी देने, पलायन रोकने, शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने, सरकारी विद्यालयों के विकास, पानी-सफाई एवं टैक्स से जुड़े मुद्दों सहित वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन बढ़ाने समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई।

शुक्रवार 14 अगस्त को बीडीओ संजीव कुमार ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर संजीव कुमार ने कहा कि, प्रखंड स्तर से संबंधित मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य विभागों से संबंधित मांगों को संबंधित वरीय अधिकारियों तक पत्राचार के माध्यम से भेजा जाएगा।

आंदोलन समाप्त कराने के दौरान बीडीओ उजियारपुर संजीव कुमार एवं बीपीआरओ उजियारपुर की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इसके साथ ही दो दिनों से चल रहा सत्याग्रह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।
खेग्रामस नेताओं में शामिल महावीर पोद्दार व भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि, प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन समाप्त किया गया है। यदि मांगों पर समयबद्ध तरीके से पहल नहीं हुई तो संगठन आगे फिर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
मौके पर तनंजय प्रकाश, गंगा प्रसाद पासवान, अर्जून दास, फिरोजा बेगम, भीम सहनी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक मुखिया का पिस्टल लहराते, महिला कलाकार के साथ बदतमीजी करने, बाल पकडकर खींचने, व महिला के निजि अंग को छूने की कोशिश करने सहित अन्य विडियो हुआ वायरल! विस्तृत खबर कुछ देर में।



