बंद घर से दुर्गंध आने पर युवक का शव फंदे से लटका मिला, 5-6 दिन पहले आत्महत्या की आशंका

समस्तीपुर/उजियारपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मिश्रा टोला में एक घर से एक शादी-शुदा युवक का शव फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। युवक के कमरे में शव होने की जानकारी स्थानीय लोगों को उस वक्त हुई, जब उक्त घर के बंद कमरे से दुर्गंध आने लगी।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आने पर एक 42 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची, घर का दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान चांदचौर मिश्र टोला निवासी शिवशंकर मिश्र के 42 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।
उजियारपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार को मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने बताया कि शव से दुर्गंध आने और उसकी स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने करीब 5 से 6 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी।
पुलिस के अनुसार, युवक पिछले लगभग 10 दिनों से घर में अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी किसी पारिवारिक विवाद के बाद मायके चली गई थी। इसी दौरान किसी कारणवश उसने आत्महत्या कर ली।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि राजेश कुमार नशे का आदी था, जिसके कारण उसके व्यवहार से पत्नी परेशान रहती थी। दोनों के बीच विवाद होने के बाद पत्नी करीब 10 दिन पहले मायके चली गई थी। इसके बाद युवक ने किसी दिन फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।




