बिहार पुलिस

अनुसंधानकर्ताओं की समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण आयोजित, डीआईजी और एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में, गुरुवार 9 जुलाई को, पुलिस उप-महानिरीक्षक मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा मनोज कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह की मौजूदगी में, अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान जिले में लंबित एवं महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा की गई। अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध अनुसंधान, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन तथा न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण सत्र में अनुसंधानकर्ताओं को आधुनिक अनुसंधान तकनीकों, कानूनी प्रावधानों, डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग, केस डायरी लेखन तथा विवेचना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक अनुसंधानकर्ता निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करें, ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके और आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

बैठक में अनुसंधान कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा की गई, तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं इकाइयों के अनुसंधानकर्ता तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button