भ्रष्टाचार
आवास योजना की सूची पर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

सरायरंजन। लाटबासेपुरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची को लेकर, गुरुवार 24 सितम्बर को आयोजित आमसभा में, ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
ग्रामीणों ने सूची में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि, इस आवास सुची में कुछ पक्के मकान वाले लोगों के नाम भी शामिल हैं, जबकि गरीब एवं फूस के घरों में रहने वाले परिवार इस योजना से वंचित हैं। कुछ ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर, रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है।
विरोध के बाद पंचायत सचिव ने, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को रद्द कर उक्त सुची में, आवश्यक सुधार के साथ नई सूची जारी करने की बात कही। वहीं मुखिया मिथिलेश प्रसाद साह ने, अपात्र लाभुकों के नाम जांच के बाद हटाने की बात कही।




