स्टोरी

पेशे से पत्रकार व समाजसेविका शालिनी सिन्हा की हैंडमेड पेंटिंग बाजार में मचा रही धूम

सीवान। पेशे से पत्रकार व समाजसेविका शालिनी सिन्हा इन दिनों अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। दरअसल शालिनी सिन्हा के द्वारा तैयार की गयी, हैंडमेड पेंटिंग कला प्रेमियों के बीच काफी पसंद की जा रही है, और बाजार में भी इसकी मांग काफी देखने को मिल रही है।

शालिनी सिन्हा पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से जुड़ने के साथ-साथ चित्रकला में भी विशेष रुचि रखती हैं। वह अपने हाथों से विभिन्न विषयों और भावनाओं को पेंटिंग के माध्यम से, कागज और कैनवास पर उकेरती हैं। उनकी पेंटिंग में रंगों का संयोजन, बारीकियों पर ध्यान और कलात्मक सोच साफ तौर पर दिखाई देती है।

हैंडमेड पेंटिंग की खासियत यह है कि प्रत्येक चित्र को कलाकार स्वयं तैयार करता है। यही वजह है कि शालिनी सिन्हा की बनाई पेंटिंग लोगों को आकर्षित कर रही है। कई लोग शालिनी सिन्हा के बनाए पेंटिंग को, घर की सजावट के साथ-साथ विशेष अवसरों पर उपहार के रूप में भी पसंद कर रहे हैं।

इस बाबत पुछे जाने पर लेखिका/पत्रकार/समाजसेविका शालिनी सिन्हा का कहना है कि, कला उनके लिए केवल शौक नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने का माध्यम भी है। पत्रकारिता और समाजसेवा के साथ चित्रकला के लिए समय निकालना उनके लिए एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

उनकी कलाकृतियों को मिल रहे लोगों के प्रोत्साहन से वह काफी उत्साहित हैं, और भविष्य में हैंडमेड पेंटिंग के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी इस रचनात्मक पहल को कला प्रेमियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक भी माना जा रहा है।

नोट- विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए नंबर- +91 79038 04616 पर कॉल कर सकतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button