राजनिति

शिक्षा, रोजगार और पुरानी पेंशन के मुद्दों पर भाकपा-माले का जनसंपर्क अभियान तेज

समस्तीपुर। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा-माले प्रत्याशी संदीप कुमार चौधरी के समर्थन में बुधवार, 21 अक्टूबर को पूसा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

प्रखंड सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर शिक्षा, रोजगार, पुरानी पेंशन की बहाली, नियमित नियुक्ति और कर्मचारियों के अधिकारों पर चर्चा की।

अमित कुमार ने कहा कि शिक्षा में सुधार, बेरोजगारी दूर करने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दों को विधान परिषद में मजबूती से उठाने की जरूरत है।

वहीं, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सह आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने विश्वविद्यालयों में नियमित बहाली और युवाओं के रोजगार के सवालों पर ठोस पहल की आवश्यकता जताई। अभियान में रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button