क्राईम

शादी वाले घर से अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों रूपए के गहने व नकदी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर। रोसड़ा थाना अंतर्गत चकथात पूरब पंचायत स्थित उदयपुर गांव के वार्ड संख्या 16 में, अज्ञात चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने पूजा घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

घटना बीती रात शुक्रवार 30 अक्टूबर की देर रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सुचना रोसड़ा थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है। चोरी की यह घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पुरब गांव निवासी, रामयतन महतो के घर में हुई है।

घटना के संबंध में पिड़ित व्यक्ति रामयतन महतो का बताना है कि, घर के सभी लोग रात 11 बजे खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गये। इसी बीच रात 11 बजे के बाद चोर घर के पीछे वाले रास्ते से घर में घुस आया, और पूजा घर का ताला तोड़कर पूजा घर में रखे गोदरेज से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाने में लग गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, घर में कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली थी, फलदान की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। इसी बीच इस घटना ने परिवार के लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। इस घटना से परिवार में मायूसी का आलम छा गया है।  छा गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के जल्द उद्भेदन की मांग स्थानीय पुलिस से किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button