क्राईम

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 15 वर्षीय किशोर निरुद्ध, अंगारघाट थाना क्षेत्र की घटना, बच्ची का कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण

समस्तीपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र में सोमवार 28 सितम्बर को चार वर्षीय बच्ची के साथ एक 15 वर्षीय किशोर के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी नाबालिग किशोर को निरुद्ध कर लिया है, तथा पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक  किशोर, बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहा बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार एवं मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद भी अंगारघाट थाना पहुंचे।

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया है कि, आरोपी किशोर की उम्र 15 वर्ष है। इसलिए उसे विधि-विरुद्ध आचरण करने वाले बालक के रूप में निरुद्ध किया गया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button