राजनिति

जसम का 7वां बिहार राज्य सम्मेलन शुरू, भगत सिंह एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शहीद गीत के साथ सम्मेलन की हुई शुरूआत

समस्तीपुर। जन संस्कृति मंच (जसम) का सातवां बिहार राज्य सम्मेलन शनिवार 26 सितम्बर को, समस्तीपुर कॉलेज के कॉलेज सभागार में भगत सिंह एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शहीद गीत के साथ शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन प्रसिद्ध जनकवि मदन कश्यप ने किया।

मुख्य वक्ता जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कवि-आलोचक कौशल किशोर ने कहा कि, फासीवादी प्रवृत्तियों के खिलाफ संघर्ष के लिए भगत सिंह पथ प्रदर्शक हैं। जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आलोचक सियाराम शर्मा ने कहा कि, जनवादी और वैज्ञानिक चेतना को मजबूत किए बिना फासीवादी प्रवृत्तियों का मुकाबला संभव नहीं है। वहीं जसम के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ने लोकतंत्र, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और प्रगतिशील विचारों की रक्षा पर जोर दिया।

जसम समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने कलाकारों और लेखकों से, जनसाधारण के संघर्ष में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। दो दिवसीय सम्मेलन में डेलीगेट, पर्यवेक्षक और अतिथियों समेत करीब 125 साहित्यकार, रंगकर्मी, कलाकार, चित्रकार एवं जनगायक शामिल हुए हैं।

सम्मेलन के दौरान काव्य-गोष्ठी, मुशायरा, नाटक और जनगीत प्रस्तुतियों के साथ, आर्ट गैलरी व पुस्तक स्टॉल भी लगाए गए हैं। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी-कवि दीपक सिन्हा के काव्य संग्रह ‘ब्लैक स्पॉट’ का लोकार्पण भी किया गया। सम्मेलन से संबंधित जानकारी भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button