आज की अच्छी खबर

मरम्मत कार्य के लिए बीते एक माह से बंद समस्तीपुर ओवरब्रिज शुक्रवार 14 अगस्त से हो सकता है चालू, एसडीएम ने जतायी उम्मीद

समस्तीपुर। बीते एक माह से भी अधिक समय से बंद समस्तीपुर शहर का लाईफ लाईन ओवरब्रिज, शुक्रवार 14 अगस्त से सभी लोगों के आवागमन के लिए चालू किया जा सकता है। उक्त जानकारी सदर एसडीएम राकेश कुमार ने मरम्मतीकरण का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को दिया। अगर ओवरब्रिज पर 14 अगस्त से यातायात बहाल कर दिया जाता है तो, शहरविसियों के साथ साथ सभी लोगों को परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

गुरूवार 13 अगस्त को ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू कराने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए, सदर एसडीएम राकेश कुमार व यातायात डीएसपी अभिषेक चौबे पहुंचे थे। जहां उन्होंने पुल का निरीक्षण किया, तथा पुल पर कराए गए मरम्मत कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन से जुड़ी तैयारियों का जायजा भी लिया।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देश पर ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता मे लेते हुए सारा कार्य कराया गया है, उन्होंने उम्मीद जताया कि शुक्रवार 14 अगस्त से पुल को आम लोगों के लिए खोला जा सकता है।

एसडीएम ने यह भी बताया कि, पुल के दोनों ओर रेलिंग से संबंधित कुछ कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इसके अलावा ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी चल रहा है। इन कार्यों को आवागमन शुरू होने के बाद भी पूरा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य को चुनौती के रूप में लेते हुए 15 अगस्त तक मुख्य निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुख्य कार्य पूरा कर लिया गया है।

ओवरब्रिज खुलने से शहर के बीचोंबीच आवागमन करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पुल बंद रहने के कारण वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया था, और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, अंतिम रूप से पुल को खोलने का निर्णय प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button