राजनिति

KSR कॉलेज बचाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का जत्था निकला, कुछ देर में मुसरीघरारी चौराहा जाम करने की तैयारी

सरायरंजन/समस्तीपुर। KSR कॉलेज सरायरंजन को बचाने और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट को डायवर्ट करने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का जत्था सड़क पर निकल पड़ा है। आंदोलनकारी कुछ ही देर में मुसरीघरारी चौराहा पहुंचकर सड़क जाम करने की तैयारी में हैं।

आंदोलनकारियों का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है, लेकिन इसके प्रस्तावित रूट से KSR कॉलेज के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो रहा है। कॉलेज को बचाने के लिए एक्सप्रेसवे का वैकल्पिक और तर्कसंगत रूट निर्धारित करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया गया है।

जत्थे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक शामिल हैं। आंदोलनकारियों के मुसरीघरारी चौराहा पहुंचने के बाद यातायात प्रभावित होने की संभावना है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि KSR कॉलेज की सुरक्षा उनकी प्रमुख मांग है। उनका कहना है कि विकास परियोजना का विरोध नहीं है, लेकिन शिक्षा संस्थान की कीमत पर विकास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल हस्तक्षेप कर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट बदला जाए और KSR कॉलेज को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button