क्राईम

फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुखे नशे की लत से जूझ रहा था मृतक

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभंकरपुर मोहल्ला स्थित एक घर से, गुरुवार 16 जुलाई की देर रात एक 40 वर्षीय युवक का शव उसके ही कमरे से फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सुचना तत्काल नगर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने, शव को को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर मुहल्ला निवासी, राजेंद्र राय के 40 वर्षीय पुत्र विक्की राय के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 16 जुलाई की शाम विक्की कुमार नशे की हालत में अपने घर लौटा, तथा सीधे अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

रात में जब मृतक की मां खाना खाने के लिए उसे बुलाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद देखकर, दरबाजा खटखटाते हुए उसे आवाज देकर बुलाने लगी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने व आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जबाब नही मिला तो, तो किसीषअनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों ने लोहे की रॉड के मदद से दरवाजा खोल दिया। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। विक्की कुमार का शव कमरे की छत के कुंडे से फंदे के सहारे झूलता हुआ मिला।

मृतक के पिता राजेंद्र राय ने बताया कि, विक्की पिछले करीब 20 वर्षों से सूखा नशा का आदी था। उनलोगों ने कई बार उसे नशा छोड़ने के लिए समझाया और इलाज भी कराया, जिसके बाद वह कुछ समय तक नशे से दुर रहा, लेकिन बाद में वह फिर से इसकी गिरफ्त में आ गया, और अंततः बीती रात को उसकी जीवनलीला समाप्त हो गयी। नगर थानाध्यक्ष दरभंगा का बताना है कि, मृतक के परिजन द्वारा आवेदन उपलब्ध नही कराया गया है। आवेदन प्राप्त होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधी सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button