बिहार पुलिस

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, विद्यापतिनगर पुलिस की कार्रवाई

समस्तीपुर। विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नामजद आरोपित की पहचान विद्यापतिनगर थाना के हेतीमपुर गांव निवासी, भुलटून सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गयी है। विद्यापतिनगर पुलिस को यह सफलता बुधवार 15 जुलाई की देर शाम की गयी छापेमारी में मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 में दर्ज हत्या के मामले में उक्त अभियुक्त काफी दिनों से फिरार चल रहा था। जिसे गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर दलसिंहसराय पिंकी प्रसाद ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद, अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतू न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। विद्यापतिनगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button