क्राईम

रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई 15/16 जुलाई 2026 की रात की बतायी जा रही है।

रेल थाना समस्तीपुर के अनुसार, गाड़ी संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस के एच-1 कोच की सीट संख्या C/10 पर यात्रा कर रहे एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लाल रंग का ट्रॉली बैग और एक पिठू बैग बरामद हुआ, जिसमें कुल 26 किलोग्राम गांजा पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर जिला के गिद्धा थाना अंतर्गत मटिआरा वार्ड 07 निवासी, मकबूल आलम के पुत्र मोहम्मद अरमान आलम के रूप में की गयी है।

रेल थाना समस्तीपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर, आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि, गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button