क्राईम
सुपौल में 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सुपौल। जिले के सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली वारदात में 7 वर्षीय प्रीति कुमारी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई। बच्ची अपने पिता शंभू शाह के साथ दूध लेकर घर लौट रही थी, तभी पड़ोसी राजू शाह ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



