क्राईम

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार 27 सितम्बर देर शाम, एक मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन स्थित टेकूना चौक के समीप की बताई जा रही है। उधर घटना की सुचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गयी है।

मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव निवासी, शंकर दास के 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, अशोक दास दिव्यांग थे, और वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए, टेकूना चौक पर शाम के समय मुर्गा बेचने का काम करते थे। इसके अलावा वह दिन में टोटो चलाकर भी जीविका कमाते थे।

रविवार की देर शाम अचानक सुचना मिली कि, टेकूना चौक के समीप अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button