धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत भागीरथपुर गांव में,कतिपय लोगों के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना आज शनिवार 31 अक्टूबर की सुबह की बतायी गयी है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दिया। घटना की सुचना मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी अजीत कुमार सहनी के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ने एक विधवा महिला को कर्ज के तौर पर चार लाख रूपए दे रखा था। घटना के समय भी मृतक उक्त आरोपी महिला के घर कर्ज में दिए गए रुपये वापस मांगने गया था। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, और इसी बीच महिला व महिला के परिजनों ने अजीत सहनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दिया।
घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। इधर पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी तक सामने नही आया है।



