क्राईम

एक महीना बाद युवती की थी शादी! संदिग्ध हालत में घर से मिला शव

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराय गांव वार्ड-5 स्थित एक घर से एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना विभूतिपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृतका की पहचान विभूतिपुर थाना अंतर्गत केराय गांव निवासी 24 वर्षीय अस्मिता कुमारी के रूप में की गयी है। मृतिका की शादी आगामी 4 दिसंबर 2026 को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के माटी पचपनका गांव निवासी, चंदन कुमार से तय थी।

घटना के संबंध में मृतिका के भाई नवनीत कुमार ने, अस्मिता के मौत का जिम्मेदार उसके होने वाले पति चंदन कुमार को ठहराया है। मृतिका के भाई का बताना है कि, मृतिका का होने वाला पति दहेज में दिए जाने वाले सामान को लेकर उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। घटना के रात भी दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी।

सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उनलोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अस्मिता का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना  विभूतिपुर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि, पिड़ित पक्ष के द्वारा अभी आवेदन नही दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button