क्राईमराजनितिवायरल विडियो/खबर

वायरल वीडियो मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक युवक गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने उठाए सवाल, वीडियो को पुराना बताते हुए किया निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव से, युवक-युवती से जुड़े एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, स्थानीय पुलिस के द्वारा मामले की जांच करते हुए, मुसरीघरारी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने व एक युवक को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आयी है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए पुलिस पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार वीडियो करीब एक वर्ष पुराना

इधर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है। ग्रामीणों का बताना है कि, जिस स्थान का यह वीडियो बताया जा रहा है, उस स्थान पर अक्सर वायरल विडियो में दिख रहे लड़की व लड़के सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर, झाड़ियों की ओर जाते हुए देखे जाते थे। ग्रामीणों के अनुसार घटना के दिन भी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी, लेकिन वहां पर कोई नही था। कुछ देर बाद दोनों युवक और युवती झाड़ियों की ओर से बाहर आते दिखाई दिए थे।

जानवरों का चारा काटने गए लोगों ने पुछताछ की शुरू

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस समय उक्त युवक और युवती झाड़ी से बाहर निकले, आसपास के खेतों से पशुओं के लिए चारा काटने गए लोगों ने उससे पुछताछ शुरू कर दी। थे। इस बीच खेत में मौजूद कुछ अन्य लोग भी मौके पर आ पहुंचे।मौके पर मौजूद लोगों ने युवक और युवती से उनके माता-पिता को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद दोनों के पिता वहां पहुंचे और अपने-अपने बच्चों को साथ लेकर चले गए।

युवक-युवती से पूछताछ की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी से वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और युवती की पहचान कर, उनका पता लगाने तथा पूरे घटनाक्रम के संबंध में उनका पक्ष जानने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि, जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि, दरअसल घटना के समय विडियो में दिख रहे युवक व युवती के साथ वास्तव में क्या हुआ था ?

गिरफ्तार युवक की भूमिका पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक की घटनास्थल पर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि, गिरफ्तार युवक घटना के समय मौके पर मौजूद भी नहीं था, बाबजूद पुलिस ने, अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस सुत्र का दावा गिरफ्तार युवक भी घटनास्थल पर मौजूद था।

पुराने वीडियो को लेकर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने एक साल पुरानी विडियो को वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उससे भी पुछताछ करने की मां की है। स्थानीय ग्रामीणों का बताना है कि, जिस किसी ने भी यह विडियो बनाया है, उसने विगत एक साल तक इस विडियो को किस उद्देश्य से संभाल कर रखा था ? आखिर एक साल बाद ही उस विडियो को वायरल क्यूं किया गया ?

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि, इस मामले में घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका और, युवक-युवती के साथ हुए वास्तविक घटनाक्रम को भी अलग स्तर पर जांचा जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी का बताना है कि, गिरफ्तार युवक ने स्वयं बताया है कि, वह घटना के समय घटनास्थल पर वह मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button