हत्या मामले का फिरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

उजियारपुर। उजियारपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर हत्या मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गावपुर पंचायत निवासी युगेश्वर सहनी के पुत्र खंतर सहनी के रूप में की गयी है। हुई है।
आपको बता दें कि, 5 फरवरी 2026 को उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत निवासी, सन्नी ठाकुर का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित, एक ताड़ी दुकान के पास से बरामद हुआ था। घटना के बाद मृतक की पत्नी पिंकी देवी के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के आधार पर, पुलिस ने गावपुर पंचायत के ही बतहु सहनी, खंतर सहनी, सत्तन सहनी तथा मिथिलेश सहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
उजियारपुर थाना को दिए आवेदन में मृतक की पत्नी ने, आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों के साथ उनके पति का पुराना विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी सभी आरोपी उनके पति को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई और शव को ताड़ी दुकान के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए थे।
वहीं इस संबंध में दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद का बताना है कि, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए खंतर सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

